13 दिनों में बढ़े 865 रोगी; एक्टिव केस में भी आया उछाल, संक्रमित पत्रकार ने अस्पताल में दम तोड़ा

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक बार फिर कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ने लगा है। नवंबर माह के बीते 13 दिनों में यहां 865 रोगी बढ़े हैं। इससे यहां एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ने लगी है। नवंबर माह में यहां 261 एक्टिव केस बढ़े, जबकि 09 रोगियों की मौत हुई है। शुक्रवार की रात एक सांध्य अखबार के संपादक विजय शर्मा की कोरोना के संक्रमण से मौत हो गई। उनका प्रभा अस्पताल में इलाज चल रहा था। 45 साल के शर्मा न्यू आगरा के रहने वाले थे। शुक्रवार को ताजनगरी में 93 नए केस सामने आए थे। यह तब है जब काफी लोग जांच कराने नहीं पहुंच रहे हैं।
सात हजार से अधिक मरीज ठीक हुए
वर्तमान में आगरा में अब तक 8 हजार से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। 624 एक्टिव केस का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब तक जिले में 7,315 रोगी इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। अब तक यहां 154 रोगियों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार तक 3,04,438 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, प्रदेश में अब तक पांच लाख से अधिक केस की पुष्टि हो चुकी है।
क्या है कोरोना संक्रमण की स्थिति? | आगरा | उत्तर प्रदेश |
अब तक मिले रोगी | 8,093 | 5,07,602 |
एक्टिव केस | 6,24 | 23,095 |
अब तक ठीक हुए रोगी | 7,315 | 4,77,180 |
कुल मौत | 154 | 7,327 |
अब तक हुए कुल टेस्ट | 3 लाख | 1,68,41,812 |
प्रदेश के टॉप पांच जनपद, जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस
जनपद | एक्टिव केस |
लखनऊ | 3,176 |
मेरठ | 1,852 |
गाजियाबाद | 1,346 |
गौतमबुद्धनगर | 1,171 |
वाराणसी | 950 |
नवंबर माह के 13 दिन में बड़े 865 रोगी
तारीख | पुष्ट रोगी | एक्टिव केस | ठीक हुए | मौत |
13 नवंबर | 93 | +23 | 70 | 00 |
12 नवंबर | 68 | +33 | 33 | 02 |
11 नवंबर | 64 | -04 | 68 | 00 |
10 नवंबर | 63 | +24 | 37 | 02 |
09 नवंबर | 66 | +11 | 55 | 00 |
08 नवंबर | 85 | +37 | 47 | 01 |
07 नवंबर | 56 | -03 | 58 | 01 |
06 नवंबर | 84 | +27 | 55 | 02 |
05 नवंबर | 70 | +47 | 23 | 00 |
04 नवंबर | 51 | +22 | 29 | 00 |
03 नवंबर | 64 | +17 | 47 | 00 |
02 नवंबर | 48 | +03 | 45 | 00 |
01 नवंबर | 53 | +27 | 25 | 01 |
कुल | 865 | 261 | 592 | 09 |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Comments
Post a comment