वाराणसी में पारा 6.2 डिग्री तक पहुंचा, बर्फीली हवाओं से शीतलहर बढ़ने के आसार

कश्मीर से होकर आने वाली बर्फीली हवाओं ने शुक्रवार रात तक न्यूनतम पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिया। अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया है। जानकारों का मानना है कि पछुआ हवा ने गंगा के मैदानी इलाकों ठंड को बढ़ा दिया है। शनिवार रात से कोहरे की आशंका है।
पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी से ठंड बढ़ा
मौसम वैज्ञानिक प्रो एसएन पांडेय ने बताया कश्मीर की ओर से आने वाली हवाओं की रफ्तार बीस किमी के ऊपर है। आने वाले दिनों में हाड़ कंपाती ठंड पड़ने के आसार है। 26 दिसंबर तक ठंड बढ़ने का उम्मीद है। सुबह हवा की रफ्तार 12 से 14 किमी के करीब होगी और रात तक 20 किमी के पार पहुंचने की संभावना है।
13 दिसंबर को तापमान 26.0 और 15.8 रिकॉर्ड किया गया था। 18 दिसंबर की रात तक तापमान 18.0 और 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप खिलने के साथ बर्फीली हवाएं लोगो को परेशान करेंगी। दिन में शनिवार को गलन में अधिक रहेंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Comments
Post a comment