बलरामपुर में ओवैसी की पार्टी से विधानसभा चुनाव के पहले उम्मीदर मन्नान समेत 80 पर FIR

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-मुस्लमीन (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली और नेता डॉक्टर अब्दुल मन्नान समेत 80 लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई बिना अनुमति कार्यक्रम के आयोजन पर हुई है। आरोप है कि कार्यक्रम के लिए परमिशन नहीं ली गई। धारा 144 के साथ कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन किया गया।
UP विधान सभा चुनाव के लिए पहला उम्मीदवार घोषित
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने रविवार को उतरौला क्षेत्र के एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी पार्टी का पहला प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यहां डॉ. अब्दुल मन्नान को उतरौला विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है। मन्नान पेशे से नेत्र सर्जन हैं और जिले में ही प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। हाल ही में मन्नान पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़कर AIMIM में शामिल हुए थे। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन अवैसी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। पूरे कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद थे। किसी भी नेता ने मास्क तक नहीं पहन रखा था और न ही कार्यक्रम की परमिशन ली गई थी।
कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद SP हेमन्त कुटियाल ने उतरौला पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। जिसके बाद पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, प्रत्याशी डॉ. अब्दुल मन्नान समेत 6 नामजद व 80 अज्ञात लोगों पर महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

BJP कार्यक्रम तो कोरोना नहीं फैलेगा
उम्मीदवार अब्दुल मन्नान ने कहा कि कार्यक्रम में मैंने मास्क, सैनिटाइजर हर चीज का इंतेजाम किया था। जब BJP वाले कार्यक्रम करते हैं तो उनपर कोई कार्रवाई नहीं होती है। बंगाल में BJP चुनाव लड़ रही है, सभा कर रही है, उनपर कोई मुकदमा नहीं लिखा जाता। BJP बिहार में बड़ी-बड़ी सभा करती रही, उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यूपी में भी तमाम प्रोग्राम कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। AIMIM ने अपना पहला प्रत्याशी घोषित कर दिया तो BJP, बसपा, सपा को मिर्ची लग गई है। हम मुकदमे से नहीं डरते हैं। UP में हमारी भी सरकार आएगी। बिना हमारे समर्थन के UP में कोई सरकार नहीं बनेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Comments
Post a comment