मेनका गांधी के दफ्तर को कांग्रेसियों ने घेरा; घंटों थाली बजाकर किया प्रदर्शन और नारेबाजी

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिला पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का संसदीय क्षेत्र है। बुधवार को किसान बिल के विरोध और किसानों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व नियोजित तरीके से सांसद के दफ्तर को घेरा। कांग्रेसियों ने सांसद के दफ्तर पर थाली बजाकर जोरदार प्रदर्शन किया।
सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मेनका गांधी के कार्यालय के बहार जमीन पर बैठ कर अपने गुस्से का इज़हार करते हुए किसान बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों को लेकर प्रशासन ने भरी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया था। प्रशासन के मना करने के बाद भी कांग्रेसी जिला पंचायत गेट पर जमीन पर बैठे और घंटों थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।
किसानों के समर्थन में बजाई थाली
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि "किसान बिल के विरोध में आज हम लोगो का प्रदर्शन था, थाली बजाकर सांसद और जनता के जो प्रतिनिधि चुने गए हैं भारतीय जनता पार्टी के उनको उनकी नींद से जगाना था।" जब किसान विरोध कर रहा है, 50 लाख से ज्यादा किसान पूरे देश में आंदोलित है तो क्यों नहीं सांसद किसानों और उनके आंदोलन का समर्थन कर रहे? उन्होंने कहा कि जब तक सरकार काले कानून को वापस नही लेती हम प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन करते रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Comments
Post a comment