पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह को J&K के उप राज्यपाल और CM योगी ने किया नमन, साथ बिताए पलों को किया साझा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोंडा पहुंचे थे। यहां वे पूर्व सांसद व केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य रहे सत्यदेव सिंह के तेरहवीं संस्कार में शामिल हुए। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी सत्यदेव सिंह को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि 17 दिसंबर को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में सत्यदेव सिंह ने अंतिम सांस ली थी।
योगी ने परिवार से की मुलाकात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत सांसद के पूरे परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का आकस्मिक निधन राष्ट्रवादी विचारधारा संगठन और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन मूल्यों आदर्शों एवं एक विचारधारा के लिए समर्पित रहा। संगठन के एक समर्पित कार्यकर्ता से लेकर सांसद तक कि उनकी पूरी जीवन यात्रा रचनात्मकता की जीवन कथा है। स्वर्गीय सत्यदेव सिंह की धर्मपत्नी सरोज रानी सिंह ने उनके साथ मिलकर भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम किया।

सुबह से ही भाजपा नेताओं के आने का सिलसिला जारी
बता दें कि बड़गांव पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित पूर्व सांसद के आवास पर सुबह से ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्व सत्यदेव सिंह के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि सत्यदेव सिंह ने पूरे जीवन प्रदेश व देश की राष्ट्रवादी विचारधारा को जीवन भर मजबूत किया। उनका न रहना एक बड़ी विचारधारा के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सत्यदेव सिंह वास्तव में पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उन्होंने जीवन पर्यन्त छोटे से छोटे कार्यकर्ता की हमेशा चिंता की वह जीवन भर राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति समर्पित रहे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Comments
Post a comment