जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा गाजीपुर पहुंचे, LG बनने के बाद यह उनका पहला आगमन

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा बुधवार को अपने गृह जनपद गाजीपुर पहुंचे। LG बनने के बाद सिन्हा पहली बार अपने गृह जनपद आए हैं। उनका अंधऊ एयरपोर्ट पर BJP कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद सिन्हा सड़क मार्ग से अपने पैतृक गांव मोहनपुरा रवाना हो गए। जहां उन्होंने परिवार के व्यक्तिगत कार्यक्रम में शामिल हुए। आज LG का गाजीपुर के लंका मैदान में मनोज सिन्हा का अभिनंदन किया जाएगा। वाराणसी भी जाएंगे।

अगस्त माह में उप राज्यपाल बने थे मनोज सिन्हा
गाजीपुर के पूर्व सांसद मनोज सिन्हा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री थे। लेकिन 2019 के चुनाव में वे चुनाव हार गए थे। संभावना थी कि उन्हें राज्यसभा भेजा जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। करीब एक साल के इंतजार के बाद छह अगस्त को उन्हें जम्मू-कश्मीर का लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) बनाया। बुधवार को उनके गाजीपुर प्रथम आगमन को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आए।
प्रोटोकॉल के मुताबिक एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। एयरपोर्ट पर BJP पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद मनोज सिन्हा अपने पैतृक गांव पहुंचे। जहां वे परिवार में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद वे लंका मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा दो और लोगों के घर व्यक्तिगत कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Comments
Post a comment