श्मशान में गैलरी की छत गिरने से 5 लोगों की मौत, 50 घायल; रेस्क्यू जारी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मुरादनगर के श्मशान में गैलरी की छत गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। 50 लोग घायल हो गए। NDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी है। बारिश की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है।

बारिश से बचने के लिए छत के नीचे जुटे थे लोग
मुरादनगर स्थित श्मशान घाट में लैंटर डाला गया था। रविवार अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोग बारिश से बचने के लिए लैंटर के नीचे आ गए। तभी अचानक लैंटर गिर गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने DM और SSP को मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि पीड़ितों को हरसंभव मदद पहुंचाई जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Comments
Post a comment