अखिलेश यादव ने कामदगिरि की परिक्रमा की; बोले- मैंने सरकार के हटने की प्रार्थना की

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिवसीय बुंदेलखंड के दौरे पर हैं। शुक्रवार की सुबह उन्होंने चित्रकूट में कामदगिरि की परिक्रमा की और भगवान कामतानाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पवित्र स्थल है। इस पवित्र स्थल से अगर आवाज जाएगी तो दूर-दूर तक पहुंचेगी। हम भगवान से प्रार्थना करेंगे कि यह सरकार जाए और जनता स अपील है कि जब भी मौका मिले तो सरकार को हटाए। इसके बाद अखिलेश बांदा पहुंचे हैं।
पहले BJP वाले लगवाएं वैक्सीन
बांदा में अखिलेश यादव ने दो बार मंत्री रह चुके स्वर्गीय जमुना प्रसाद बोस व कांग्रेसी नेता स्वर्गीय विवेक सिंह के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि BJP सरकार में बनी कोरोनावायरस वैक्सीन पर भरोसा नहीं है। सबसे पहले BJP वाले वैक्सीन लगवाएं और मुख्यमंत्री वैक्सीन लगवाएं। PGI के कई डॉक्टर भी इस वैक्सीन पर सवाल खड़े कर चुके हैं। जिसके चलते उन्होंने वैक्सीन लगवाने का बयान दिया था।
बुंदेलखंड का विकास अधूरा
बुंदेलखंड के हालात पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार में बुंदेलखंड में जो कार्य हुए थे उसका आधा भी भाजपा सरकार नहीं करा पाई। किसानों की हालत जस की तस बनी हुई है। गरीब तबका परिवर्तन चाहता है और भाजपा को हटाकर फिर सपा को लाना चाहता है। अखिलेश यादव आज रात्रि विश्राम बांदा में ही करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Comments
Post a comment